झांसी। अयोध्या में प्रभु श्रीराम के दर्शन के लिए भाजपा द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत देश भर से श्रद्धालु ट्रेन एवम बस से अयोध्या भेजे जाएंगे। इसी क्रम में रेलवे बोर्ड ने भी देश के कोने कोने से श्रद्धालुओं को भगवान राम के दर्शन करने के लिए आस्था ट्रेन का संचालन कर दिया है। सोमवार को भाजपा कार्यालय में आयोजित की गई पत्रकार वार्ता में भाजपा के महानगर अध्यक्ष हेमंत परिहार, झांसी प्रभारी संत विलास शिवहरे ने जानकारी देते हुए बताया की अयोध्या राम मंदिर दर्शन के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत रेलवे ने आस्था स्पेशल ट्रेन चलाई गई है।झांसी से दस फरवरी को पहली चलेगी। अभी एक हजार से अधिक सीट बुक हो चुकी। उन्होंने बताया की 1344 श्रद्धालुओं का रजिस्ट्रेशन हो चुका है। इस ट्रेन को गोली कांड शहीद के माता पिता और घायल कार सेवकों द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जायेगा। श्रद्धालुओं को कोई समस्या न हो इसके लिए सभी कोच में एक भाजपा कार्यकर्ता प्रमुख बनाया गया है। भोजन, चिकित्सा आदि सभी व्यवस्था के लिए अलग अलग प्रमुख बनाए गए है। रामभक्त भजन कीर्तन करते हुए निकलेंगे। 12 को वापसी होगी इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष प्रदीप सरावगी, संदीप तिवारी, दिगंत चतुर्वेदी, निशांत शुक्ला, प्रयाशु डे, सौरभ मिश्रा, शहर मण्डल अध्यक्ष अभिषेक जैन आदि उपस्थित रहे।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा






