झांसी। नल व गैस लाइन ने बिगाड़ा सड़को को, जनता त्रस्त यह कहना है भारतीय प्रजाशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंकज रावत का। उन्होंने रविवार को अपने साथियों के साथ झाँसी की गलियों में समस्या जानने “गली गली रावत जी” स्लोगन के साथ निकले और वार्ड 1 हंसारी की समस्यायों को जाना।गलियों का भ्रमण ग्वालटोली से शुरू हुआ को कुम्हार टोली, विजय नगर, आजाद नगर गणेश नगर की समस्या जानते हुई गोविंद नगर आये इस पूरे क्षेत्र भ्रमण के दौरान सबसे बड़ी समय नल लाइन और गैस लाइन डालने के बाद खोदी गई सड़क को ठीक नहीं किया गया जिससे क्षेत्र के लोगों में काफी रोष देखने को मिला साथ ही गलियों की सफाई न होना व शिकायत करने के बाद ध्यान न दिया जाना लोगों को कष्ट दे रहा है।रावत ने कहां जिन कंपनियों को नल व गैस लाइन डालने का ठेका मिला है उनको संबंधित विभाग ब्लैक लिस्ट करे व कार्य को पूरा कराएं।इस दौरान अमित यादव, आनंद मुद्गल, एन पी सिंह, राकेश सिरोठिया, राजेश तिवारी मौजूद रहे।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा





