Home Uncategorized युवक का अपहरण कर मारपीट के आरोप में दो नामजद, पुलिस ने...

युवक का अपहरण कर मारपीट के आरोप में दो नामजद, पुलिस ने किया गिरफ्तार 

86
0

झांसी। सीपरी बाजार थाना क्षेत्र के गणेश चौराहे से देर रात एक युवक का चार पहिया गाड़ी से अपहरण कर मारपीट करने के आरोप में पुलिस ने दो आरोपियों को खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक रविवार की रात करीब दस बजे पुलिस विभाग में उस समय हड़कंप मच गया जब डायल 112 को किसी ने सूचना देते हुए बताया कि उसके छोटे भाई को चार पहिया गाड़ी क्रमांक यूपी 32 एल यू 3798 सवार दो दबंग नाबालिग को गणेश चौराहे से उठा कर ले गए। अपहरण की मिली सूचना पर पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। पुलिस और पीआरवी ने चारों ओर से घेराबंदी कर अपहरण कर्ता और अपहृत की तलाश तेज कर दी थी। इसी के कुछ समय बाद डायल 112 को सूचना मिली कि अयोध्यापुरी कॉलोनी में एक युवक खाली प्लॉट में लगी समर खोल कर चोरी करने का प्रयास कर रहा है। इस सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल और पूछताछ की तो पता चला जिस युवक पर प्लॉट से समर चोरी करने का आरोप लगाया जा रहा है उस युवक के अपहरण की सूचना डायल 112 पर पूर्व में दी जा चुकी है। पुलिस ने विकास गुप्ता को अपने कब्जे में लेकर मेडिकल परीक्षण कराया। जिसमें उसे मारपीट करने के चोट के निशान मिले। पुलिस ने नाबालिग के भाई पंचवटी कॉलोनी निवासी सौरभ गुप्ता की तहरीर पर अपहरण करने वाले अयोध्यापुरी कॉलोनी निवासी रवि यादव और महेंद्र पुरी कॉलोनी निवासी विनय यादव के खिलाफ मामला दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। सौरभ ने बताया कि दोनों व्यक्तियों ने उसके भाई विकास गुप्ता का गणेश चौराहे से अपहरण कर महेंद्र पुरी कॉलोनी में लेकर उस पर प्लॉट से समर चोरी करने का आरोप लगाकर मारपीट की और पुलिस को सूचना देकर फर्जी मुकदमा लिखाने का प्रयास किया। पुलिस ने दोनों आरोपी विनय यादव और रवि यादव को जेल भेज दिया है। घटना का खुलासा करते हुए एसपी सिटी प्रीति सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि देर रात करीब दस बजे शराब के नशे में धुत दोनों आरोपियों से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। इसी विवाद के दौरान रवि यादव और विनय यादव दोनों मिलकर विकास गुप्ता को अपहरण कर ले गए और मारपीट की। घटना की सूचना मिलने पर मात्र सात घंटे के अंदर अपहृत विकास को बरामद कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजने की तैयारी की जा रही है।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here