झांसी। अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में जगह जगह धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान जनपद झांसी में भी मंदिरों में लगातार धार्मिक आयोजन हो रहे। इसी क्रम में रक्सा क्षेत्र में स्थित राम जानकी मंदिर से आज राम बारात का आयोजन किया गया। राम बारात में सैंकड़ों श्रद्धालु डीजे की धुन पर नाचते गाते हुए आगे आगे चल रहे थे। पीछे भगवान श्रीराम, सीता, लक्षण, हनुमान स्वरूप बालक रथ पर सवार थे। राम बारात मंदिर प्रांगण से शुरू होकर रक्सा बाजार होते हुए टोल प्लाजा से वापस घूम कर सिजवाहा तिराहा होते हुए वापस मंदिर प्रांगण पहुंची। इस दौरान पंडित मोहन लाल तिवारी, रामू तिवारी, रामेंद्र सिंह, भूपेंद्र सिंह परमार, संतोष खरे, संतोष गुप्ता आदि मौजूद रहे।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा






