
झांसी। एसएसपी विकास कुमार के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस की गिरफ्त से फरार चल रहे 15 हजार के इनामिया गैंगस्टर को कटेरा थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
जानकारी के मुताबिक मऊरानीपुर के नई बस्ती निवासी सूरज विश्वकर्मा थाना कटेरा से गैंगस्टर एक्ट में वांछित चल रहा था। एसएसपी की और इस आरोपी पर पंद्रह हजार का इनाम घोषित किया गया था। आज कटेरा थाना पुलिस ने आरोपी को फरीदाबाद के बल्लभ गढ़ से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

