Home उत्तर प्रदेश चोरी की योजना बनाते पांच गिरफ्तार, तमंचा कारतूस सहित चोरी करने के...

चोरी की योजना बनाते पांच गिरफ्तार, तमंचा कारतूस सहित चोरी करने के औजार बरामद

39
0

झांसी। चोरी की योजना बनाते पांच शातिर चोरों को देर रात पुलिस ने दबोच लिया। पुलिस ने पकड़े गए चोरों के कब्जे से लोहे की सब्बल, तमंचा कारतूस सहित चोरी करने के उपकरण बरामद कर लिए। पुलिस ने पकड़े गए सभी आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हे जेल भेज दिया है।जानकारी के मुताबिक सीपरी बाजार थाना पुलिस वांछित अपराधियों की धरपकड़ में लगी थी। तभी सूचना मिली की रेल लाइन किनारे कच्ची रास्ता पर कुछ शातिर बदमाश छिपे हुए है। पुलिस ने सूचना पर मौके पर पहुंच कर घेराबंदी करते हुए पांच संदिग्धों को दबोच लिया। पकड़े गए आरोपियों ने अपने नाम प्रेमनगर थाना क्षेत्र के गढ़िया गांव निवासी सुंदर सिंह जाटव, नगरा गुरुद्वारा के पास निवासी रोहन कुशवाह, मध्य प्रदेश के जिला शिवपुरी करैरा निवासी बृजेश जाटव, गौरव परिहार, प्रेमनगर के नगरा प्रताप पुरा निवासी अनुराग शर्मा उर्फ सूरज बताया। पुलिस ने इनके कब्जे से लोहे की संबल, एक तमंचा, दो कारतूस, चाबियो का गुच्छा, स्प्रिंग, कटर बरामद किया। पुलिस के मुताबिक पकड़े गए पांचों संदिग्ध शातिर चोर है और यह मौका पाते ही सूने घरों के ताले चटका कर चोरी की घटना को अंजाम देते है। इन पर दर्जनों अपराधिक मामले दर्ज है।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here