Home उत्तर प्रदेश छात्रा के साथ दुष्कर्म कर बनाई वीडियो फिर कर दी वायरल, आरोपी...

छात्रा के साथ दुष्कर्म कर बनाई वीडियो फिर कर दी वायरल, आरोपी छात्र दो साथियों सहित गिरफ्तार

37
0

झांसी। स्कूल में पढ़ने वाली छात्रा के साथ उसी स्कूल में पढ़ने वाले छात्र ने दुष्कर्म किया और उसके दो साथियों ने इसकी वीडियो बनाकर उसे वायरल कर दिया। पीड़ित छात्रा ने पिता के साथ थाने पहुंच कर सुनाई आप बीती। पुलिस ने जांच करने के बाद तीनो आरोपियों को हिरासत में ले लिया है।जानकारी के मुताबिक एसपी देहात गोपीनाथ ने जानकारी देते हुए बताया की गत दिवस पूछ थाना में एक छात्रा ने अपने पिता के साथ थाना पहुंच कर शिकायत की थी उसके साथ स्कूल में पढ़ने वाले नितिन ने 29 दिसंबर 2023 को उसके साथ दुष्कर्म किया और उसकी आपत्ति जनक वीडियो बनाकर उसके दो साथियों ने वायरल कर दी। साथ उसे लगातार धमका रहे है। पुलिस ने जांच करते हुए आरोप सही पाए और तीनो आरोपियों को हिरासत में लेकर कार्यवाही शुरू कर दी है।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here