Home उत्तर प्रदेश जनपद में पेट्रोल और डीजल की कोई कमी नहीं जनता को पैनिक...

जनपद में पेट्रोल और डीजल की कोई कमी नहीं जनता को पैनिक होने की जरूरत नहीं आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति बाधित करने पर संबंधित के विरुद्ध होगा मुकदमा दर्ज

38
0

झांसी। आज देर शाम कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी अविनाश कुमार एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजेश एस ने जनपद के ट्रांसपोर्टर, बस ऑपरेटर सहित आवश्यक वस्तुओं की सप्लाई सुनिश्चित करने हेतु संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक की। जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने जनपद वासियों से कहा कि अफवाहों पर ध्यान ना दें,जनपद में पेट्रोल,डीजल एवं गैस की कोई भी कमी नहीं है अतः पैनिक ना हो, उन्होंने यह भी बताया कि उपभोग के अनुसार स्टॉक उपलब्ध है। उन्होंने सभी को आस्वस्त करते हुए कहा कि कहीं भी कोई समस्या नहीं होने दी जाएगी। यदि कहीं कोई अड़चन आती है तो तत्काल उच्च अधिकारियों को अवगत कराएं ताकि उस समस्या का निस्तारण किया जा सके। जिलाधिकारी ने जनसामान्य के लिए बसों के संचालक को सुचारु किए जाने के लिए निर्देशित किया। इस अवसर पर एसपी सिटी, एडीएम वित्त एवं राजस्व, सीओ सिटी सहित इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन, हिंदुस्तान पैट्रोलियम, एचपीसीएल सहित ट्रांसपोर्टर, बस ऑपरेटर, पेट्रोल पंप संगठन के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here