Home उत्तर प्रदेश हत्या के कराने के शक में वृद्ध की कर दी हत्या, कई...

हत्या के कराने के शक में वृद्ध की कर दी हत्या, कई दिनों से चल रहा था दोनो में विवाद

40
0

झांसी। लहचूरा थाना क्षेत्र के ग्राम रोरा में पुराने विवाद और हत्या कराने का शक के चलते एक युवक ने वृद्ध की कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी और पुलिस को खुद ही सूचना देते हुए जुर्म कबूल कर लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।जानकारी के मुताबिक लहचूरा थाना क्षेत्र के ग्राम रोरा निवासी 75 वर्षीय बृजलाल और गांव के रहने वाले राजेश में विवाद चला आ रहा था। एसपी सिटी ने बताया की वर्ष 2022 में बृजलाल ने राजेश की शिकायत की थी कि उसका गांव में किसी महिला से प्रेम प्रसंग चल रहा है। इस बात को लेकर दोनो में मारपीट की घटना भी हो चुकी है। उन्होंने बताया राजेश को शक था कही बृजलाल उसकी हत्या न करा दे। इसी शक के चलते आज बृजलाल को कुल्हाड़ी मारकर मौत की नींद सुला दिया। उन्होंने बताया की हत्यारोपी ने घटना को अंजाम देने के बाद पुलिस को सूचना भी दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार्यवाही शुरू कर दी है। मृतक के परिजनों से तहरीर मिलने के बाद मुकदमा दर्ज कर आरोपी को जेल भेजा जाएगा।

रिपोर्ट – राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here