झाँसी न्यूज़

आराधना मिश्रा के कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष बनने पर जताया हर्ष

झांसी। आज कांग्रेस कार्यालय मानिक चौक में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की एक बैठक शहर कांग्रेस कमेटी के कोषाध्यक्ष भरत राय की अध्यक्षता में हुई। जिसमें पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा रामपुर खास की विधायक आराधना मिश्रा मोना को उत्तर प्रदेश कांग्रेस का अध्यक्ष, सहारनपुर के सांसद इमरान मसूद को कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष, आलोक प्रसाद पासी एवं देवेंद्र निषाद को वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए जाने पर हर्ष व्यक्त करते हुए सभी को बधाई प्रेषित की। बैठक में वक्ताओं ने कहा कि प्रदेश में नियुक्त नए पदाधिकारियों के नेतृत्व में आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी बेहतर प्रदर्शन करेगी। बैठक में शैलेन्द्र कुमार शीलू , पवन राज , उमाचरण वर्मा, मुकेश बेदौरिया, जुगल किशोर सत्या, प्रमोद अहिरवार, सुनील सिंह, रोवेश खान, महमूद खां व दयाल दास आदि मौजूद रहें। संचालन अमीर चंद आर्य ने किया।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

Leave a Reply