Home Uncategorized तीन शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी के आधा दर्जन से अधिक मोबाइल बरामद

तीन शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी के आधा दर्जन से अधिक मोबाइल बरामद

39
0

झांसी। एसएसपी विकास कुमार के निर्देशन में अपराध की रोकथाम और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ागांव थाना पुलिस ने तीन शातिर चोरों को दबोच कर उनके कब्जे से चोरी के आधा दर्जन से अधिक मोबाइल फोन बरामद कर लिए है।

जानकारी के मुताबिक बड़ागांव थाना पुलिस ने देर रात गश्त के दौरान कानपुर हाईवे के पास से टहरौली के रमपुरा निवासी बीरू कोरी, अभिषेक कोरी और मानवेंद्र कोरी को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से आधा दर्जन से अधिक कीमती मोबाइल फोन बरामद किए। पूछताछ करने पर तीनों बरामद मोबाइल के दस्तावेज नहीं दिखा सके। पूछताछ में तीनों ने पुलिस को बताया कि यह मोबाइल फोन उन्होंने अलग अलग स्थानों से चोरी किए थे। पुलिस ने तीनों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया है।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here