Home Uncategorized सद्भावना महिला मंच ने मनाया शिक्षक दिवस

सद्भावना महिला मंच ने मनाया शिक्षक दिवस

14
0

झांसी। मदर आयशा पब्लिक स्कूल ताज कम्पाउन्ड झांसी में सद्भावना महिला मंच झांसी द्वारा शिक्षक दिवस पर मंच की अध्यक्षा माननीय फरज़ाना अली की अध्यक्षता में एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया।

श्रीमती अली ने कहा कि आज हमारे देश,समाज में समाज को जोड़ने वाले मानवीय नैतिक मूल्यों का बड़ी तेजी से ह्रास हो रहा है. यहां तक कि धर्म के नाम पर अधार्मिक, अनैतिक कार्य जैसे एक धर्म के विरुद्ध नफरत के बीज बो कर समाज बांटने,एक समाज को दूसरे समाज,एक जाति के साथ दूसरी जातियों में नफरत, वैमनस्यता पैदा करके देश के विकास को अवरूद्ध करने का कार्य करने को देशभक्ति समझा जा रहा है जोकि हमारे देश, समाज और किसी भी सभ्य समाज के लिए अच्छा संकेत नहीं है.

ऐसी स्थिति में हमारे प्रबुद्ध शिक्षक वर्ग पर बहुत बड़ी जिम्मेदारी आ जाती है कि वो आगे आ कर देश और समाज को आदर्श समाज और देश बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान कर सकते हैं।

आज हमें यह बताने की आवश्यकता है कि हम सब एक ही एक आदम की संतान होने के नाते आपस में भाई -भाई है, दुनियां में जितने भी देश,इंसान पाये जाते हैं सभी का ख़ालिक़,मालिक और हाकिम एक ईश्वर, अल्लाह है ! उसका फरमान है कि सारे इंसान मेरा परिवार है और बेहतरीन शख़्स वो है जो मेरे परिवार के साथ प्यार, मुहब्बत और सद्व्यवहार करता है। इस भावना के साथ हम सब मिलकर आगे बढ़ेंगे तो हमारा देश, हमारा समाज मज़बूत होगा और विकास के पथपर आगे बढ़ेगा और देश में विश्वबंधुत्व बढ़ेगा।

गोष्ठी में गणमान्य वक्ता माननीय अर्चना गुप्ता प्रिंसिपल ज्ञान स्थली इंटर कालेज, आशिया सिद्दीकी जिलाध्यक्षा महिला प्रकोष्ठ कांग्रेस,भगवती कुशवाहा अध्यक्षा महिला प्रकोष्ठ समाजवादी पार्टी, सुनीता कुशवाहा एलवीएम, मृदुला रोडनी, मनीषा करोसिया, अर्पणा श्रीवास्तव, सीमा श्रीवास्तव,जूही साजिद, शमीमा सिद्दीकी, आदि बहनों ने अपने विचार व्यक्त किए.

शहर की गणमान्य बहन यासमीन, शहनाज़, राबिया,निगहत और अध्यापिकाएं भी उपस्थित रहीं.

प्रोग्राम की सफल कन्वीनिंग सायरा याकूब ने की. प्रोग्राम का समापन देश और समाज के विकास अम्न अमान की दुआ पर हुआ।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here