Home Uncategorized लखनऊ में 10 और 11 को होगा चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ का...

लखनऊ में 10 और 11 को होगा चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ का प्रांतीय अधिवेशन

105
0

झांसी। चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी संघ का प्रांतीय अधिवेशन लखनऊ में 10 और 11 सितंबर को होगा। अधिवेशन को सफल बनाने के लिए जिले स्तर पर यूनियन के नेताओं ने रणनीति बनानी शुरू कर दी है।चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ पशुपालन विभाग उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष मान सिंह ने जनपद झांसी एवं ललितपुर का दौरा करते हुए समस्त कर्मचारियों से संघ के प्रांतीय अधिवेशन चुनाव 10 एवं 11 सितंबर को लखनऊ में प्रतिभाग कर भारी मतों से अजय कुमार सिंह को प्रदेश अध्यक्ष एवं त्रिलोक सिंह बिष्ट को प्रदेश महामंत्री के पद पर विजई बनाने की अपील की गई।

इस मौके पर जनपद झांसी के जिला अध्यक्ष मोनू सिंह यादव, जिला मंत्री शबृजकिशोर यादव, मंडल अध्यक्ष उदय सिंह यादव, मंडल मंत्री अशोक तिवारी, चतुर्थ श्रेणी महासंघ के प्रदेश मंत्री शिव सिंह चौहान, चतुर्थ श्रेणी महासंघ के मंडल अध्यक्ष पूरन सिंह परिहार एवं चतुर्थ श्रेणी महासंघ के मंडल मंत्री अब्दुल रहीम सिद्दीकी एवं भरारी फॉर्म झांसी के जिला अध्यक्ष रमेश सिंह यादव एवं ललितपुर की जिला अध्यक्ष श्रीमती विमला देवी सौरभ यादव, सुख स्वरूप पटेरिया, कटारे जगदीश, अजय, पंखु,लक्ष्मण जयदेव मुकंदी, कर्मचारियों ने प्रदेश अध्यक्ष मानसिंह एवं अजय कुमार सिंह तथा त्रिलोक सिंह बिष्ट का फूल माला पहनकर भव्य स्वागत किया।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here