Home Uncategorized 50 वीं जयंती पर लव कुश प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा एवं महापुरुषों...

50 वीं जयंती पर लव कुश प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा एवं महापुरुषों की प्रतिमाओं का अनावरण, धूमधाम से निकली कलश यात्रा, समाजसेवी दयाराम पप्पू भइया ने किया स्वागत

38
0

झांसी। श्री मारकंडेश्वर कुशवाह समाज के तत्वावधान में आयोजित 50 वीं लव कुश जयंती के उपलक्ष्य में रविवार को सागर गेट बाहर स्थित मारकंडेश्वर कुशवाह समाज लाला हरदौल कुशवाह समाज मन्दिर में भगवान लव कुश की प्रतिमाओं की प्राण प्रतिष्ठा की गई। साथ ही महापुरुषों की प्रतिमाओं का अनावरण भी किया गया। कार्यक्रम आयोजक कुशवाह समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष जुगल किशोर कुशवाह, कुशवाहा समाज के झांसी अध्यक्ष एडवोकेट सुरेश कुशवाहा, देवी सिंह कुशवाहा, समाज सेवी दयाराम कुशवाह पप्पू भइया, मारकंडेश्वर कुशवाह समाज के कार्यवाहक अध्यक्ष धर्मेंद्र कुशवाह, पार्षद राहुल कुशवाहा के नेतृत्व में विशाल कलश यात्रा का नगर में भ्रमण हुआ। कुशवाह समाज की सैंकड़ों महिलाएं पीले वस्त्र में सर पर कलश रख कर यात्रा में चल रही थी। डीजे ढोल नगाड़े की धुन पर सभी भगवान के जय कारे लगाते हुए यात्रा नगर भ्रमण कर बड़ा बाजार से मुरली मनोहर मंदिर, लक्ष्मी गेट होते हुए सागर गेट स्थित मंदिर पर समापन हुई। इसके बाद सभी ने भगवान की प्रतिमा की पूजा अर्चना कर प्राण प्रतिष्ठा की और महापुरुषों की प्रतिमाओं का अनावरण किया। इस दौरान समाज सेवी दयाराम कुशवाह पप्पू भइया ने यात्रा का फूल मालाओं से स्वागत किया।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here