झांसी। मंगलवार को आयोजित की गई मारकंडेश्वर कुशवाह समाज की बैठक में जिला प्रशासन द्वारा की गई जिला बदर की कार्यवाही पर निर्णय लिया गया की जिला बदर किए गए वीरेंद्र कुशवाह उर्फ बीरू को समाज के अध्यक्ष पद से मुक्त करते हुए धर्मेंद्र कुशवाह को कार्यवाहक अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।मंगलवार को आयोजित की गई बैठक में मारकंडेश्वर कुशवाहा समाज की एक बैठक वीरेन्द्र सिंह कुशवाहा सिमरदा बंदा वरिष्ठ उपाध्याक्ष की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई I बैठक में वर्तमान अध्यक्ष वीरेंद्र कुशवाहा उर्फ वीरू को झाँसी जिला द्वारा प्रसाशनिक कार्यवाही होने के कारण रिक्त अध्यक्ष पद होने पर आज कार्यकारणी की सर्व सम्मति से धर्मेन्द्र सिंह कुशवाहा पुत्र रामचरण कुशवाहा निवासी बाहर दतिया गेट को कार्यकारणी का कार्यवाहक अध्यक्ष मारकंडेश्वर कुशवाहा समाज मनोनीत किया गया तथा अन्य प्रस्ताव सर्व सम्मति से पास किये गए I जिसमे पधाधिकारी वीरेन्द्र सिंह सिमरधा उपाध्यक्ष, लखनलाल कुशवाहा महामंत्री, दामोदर कुशवाहा मंत्री, भागीरथ कुशवाहा कोषाध्यक्ष, मंगल सिंह कुशवाहा प्रबंधक, रमेश कुशवाहा पूर्व प्रबंधक, कोमल सिंह कुशवाहा जिला अध्यक्ष कुशवाहा महासभा, जय सिंह कुशवाहा, हरदयाल कुशवाहा, अखिलेश कुशवाहा, जीतू कुशवाहा, रोहित कुशवाहा, धर्मेन्द्र सिंह कुशवाहा, पवन कुशवाहा, महेंद्र सिंह, हरिराम आदि सदस्य गण उपस्थित रहे I
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा






