Home उत्तर प्रदेश मोबाइल खरीदने को लेकर हुआ विवाद, पहले पत्नी फिर पति ने जहर...

मोबाइल खरीदने को लेकर हुआ विवाद, पहले पत्नी फिर पति ने जहर खाकर की जीवन लीला समाप्त

26
0

झांसी। बड़ागांव थाना क्षेत्र के रेलवे स्टेशन रोड पर रहने वाले पति पत्नी में मोबाइल खरीदने को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया की देर रात पत्नी ने जहर खा लिया और सुबह पति ने जहर खा लिया। दोनो की मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।जानकारी के मुताबिक बड़ागांव थाना क्षेत्र के रेलवे स्टेशन रोड परीक्षा निवासी अरविंद रायकवार की पत्नी मोबाइल खरीदने के लिए जिद कर रही थी। तभी उसके पति ने आर्थिक स्थिति खराब होने का हवाला दिया। जिस पर दोनो में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया की देर रात पत्नी राजेंद्री ने जहर खा लिया। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। इसकी जानकारी लगने पर सुबह पति अरविंद प्रजापति ने भी जहर खा लिया। दोनो को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया जहां दोनो की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार्यवाही करते हुए दोनो के शवों का पंचायत नामा भरकर पोस्टमार्टम की कार्यवाही शुरू कर दी है।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here