Home उत्तर प्रदेश गरीबों और जरूरतमंदों के साथ खुशी बांटने से होती है आत्मीय संतुष्टि...

गरीबों और जरूरतमंदों के साथ खुशी बांटने से होती है आत्मीय संतुष्टि : एड. जयंती सिंह कुशवाहा

32
0

झांसी। मिस झांसी वेलफेयर सोसाइटी की अध्यक्षा एडवोकेट जयंती सिंह कुशवाहा ने आईटीआई स्थित बस्ती  में आर्थिक रूप से कमजोर, गरीब आदिवासी  समाज के बच्चों के बीच जाकर अपना जन्मदिन अनूठे तरीके से मनाया। उन्होंने आदिवासी समाज के बच्चों के साथ केक काटकर अपना जन्मदिन मनाया। इसके साथ ही बच्चों को खानपान की वस्तुएं एवं मिष्ठान वितरण किया गया। इस दौरान एडवोकेट जयंती सिंह कुशवाहा ने कहा कि अपनी खुशी को गरीबों और जरूरतमंद लोगों के बीच जाकर बांटने से जो आत्मीय संतुष्टी का सुखद आभास होता है, वह कहीं नहीं मिल पाता है। हम अपने परिवार के साथ हर पल खुशियां दोगुनी करते हैं, लेकिन एक जिम्मेदार नागरिक होने के नाते यदि हम अपनी खुशियों के इन पलों को अपने आसपास जरूरतमंद, असहाय और गरीबों के बीच मिलकर बांटने का काम करते तो समाज से भेदभाव और ऊंच नीच की मानव विरोधी कुरीति को मिटाया जा सकता है। इस दौरान सोसाइटी की कोषाध्यक्ष मोहिनी कुशवाहा, उपाध्यक्ष राधा सिंह, प्रवीण समेत संस्था के तमाम सदस्य मौजूद रहे।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here