Home Uncategorized शिक्षक ही विद्यार्थी की प्रतिभा को निखारने का कार्य करता : बृजेंद्र...

शिक्षक ही विद्यार्थी की प्रतिभा को निखारने का कार्य करता : बृजेंद्र सिंह भोजला  शिक्षक दिवस पर समाजवादी पार्टी द्वारा विचार गोष्ठी संपन्न

21
0

 

 

 

झांसी। समाजवादी पार्टी जिला कार्यालय पर जिला अध्यक्ष बृजेंद्र सिंह यादव की अध्यक्षता में शिक्षक दिवस धूमधाम से मनाया गया इस अवसर पर पूर्व राष्ट्रपति स्वर्गीय डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। तत्पश्चात विचार गोष्ठी संपन्न हुई, इस दौरान मुख्य अतिथि ने को उत्कर्ष काल के लिए सम्मानित किया गया।

शिक्षक दिवस के अवसर पर पूर्व राष्ट्रपति स्वर्गीय डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जीवन को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए जिला अध्यक्ष बृजेंद्र सिंह यादव ने कहा कि शिक्षकों को अपना दायित्व विद्यार्थियों के प्रति पूरी ईमानदारी से निभाने की जरूरत है , शिक्षक ही भविष्य का निर्माता होता है जो कि वह छात्र को शिक्षित कर उसके अंदर की प्रतिभा को निखारने का कार्य करता है, पूर्व मंत्री रतनलाल अहिरवार ने कहा कि शिक्षा हासिल कर किसी दूसरे को शिक्षित करना ही अच्छे शिक्षक की पहचान है। लखन लाल यादव ने कहा कि शिक्षक अंधेरे में ज्ञान का प्रकाश जला देता है विद्यार्थी को सीधे राह पर चला कर विद्यार्थी को शिक्षक मंजिल से मिला देता है इस अवसर पर पूर्व महानगर अध्यक्ष मिर्जा करामात बेग, महिला सभा की जिला अध्यक्ष मनीषा करौशिया, पूर्व मंत्री अजय सूद, अरविंद वशिष्ठ, सत्येंद्र पुरी गोस्वामी, शोएब मकरानी, हामिद मकरानी, संजय पाल , डॉ रघुवीर चौधरी, श्रीमती किरण यादव, विजय झांसिया,सीमा श्रीवास्तव नीता रैकवार जोया खान, रूबी खान, रिंकी रायकवार, दिलीप यादव मौजूद रहे । संचालन जिला महासचिव राधेलाल बौद्ध ने किया।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here