Home Uncategorized भू माफियाओं ने कूट रचित दस्तावेज तैयार कर बेच दी सरकारी और...

भू माफियाओं ने कूट रचित दस्तावेज तैयार कर बेच दी सरकारी और गैर सरकारी जमीन, पीड़ितों ने जिलाधिकारी से की शिकायत

41
0

झांसी। सरकारी और गैर सरकारी जमीनों के फर्जी कूट रचित दस्तावेज तैयार कर जमीन बेचने का आरोप लगाकर भू माफियाओं के खिलाफ पीड़ितों ने कार्यवाही की मांग की है।

शनिवार को डडियापुरा मौजा के दर्जनों लोग रमज़ान, शहाबुद्दीन, सहित जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे। जहां उन्होंने ज्ञापन सौंपते हुए आरोप लगाया कि उनकी डडिया पुरा मौजा में आराजी संख्या 1413,1419 उसकी जमीन है, इसी से लगी 1412 सरकारी जमीन पड़ी थी। कुछ भू माफियाओं ने फर्जी कूट रचित दस्तावेज तैयार कर उसकी व सरकारी जमीनों को बेच दिया और वहां निर्माण कार्य शुरू हो गया, वह लोग कई बार अपनी जमीन पर गए तो दबंग भू माफियाओं ने उन्हें जान से मारने की धमकी देकर भगा दिया। पीड़ितों ने जिलाधिकारी से निष्पक्ष जांच कर कार्यवाही की मांग की है।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here