Home उत्तर प्रदेश एक युद्ध नशे के विरुद्ध में फंसे तूफान और सूरज, संजू राय...

एक युद्ध नशे के विरुद्ध में फंसे तूफान और सूरज, संजू राय फरार

46
0

झांसी। नशे के खिलाफ प्रदेश सरकार द्वारा चलाए जा रहे अभियान एक युद्ध नशे के विरुद्ध में कार्यवाही करते हुए झांसी पुलिस के शिकंजे में तूफान और सूरज फस गए। पुलिस टीम ने उनके कब्जे से करीब एक कुंटल अवैध गांजा बरामद कर लिया। वही इस कारोबार का एक और आरोपी संजू राय मौके से फरार हो गया है।झांसी में स्थापित हुआ एंटी नारकोटिक्स थाना प्रभारी संजय कुमार और उनकी टीम ने सरकार द्वारा चलाए जा रहे अभियान एक युद्ध नशे के विरुद्ध के तहत कार्यवाही करते हुए सोमवार को हसारी स्थित यादव कॉलोनी में बने एक मकान में छापेमार कार्यवाही करते हुए गांजा तस्करी करने वाले तूफान यादव उर्फ छोटू यादव तथा उसके साथी सूरज को गिरफ्तार कर लिया। वही मौके से संजू राय फरार हो गया है। पुलिस टीम ने इनके कब्जे से एक कुंटल अवैध गांजा बरामद कर लिया है। पुलिस की इस कार्यवाही से नशे के सौदागरों में हड़कंप मच गया है।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here