Home Uncategorized आउट सोर्स कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर विधायक ने डिप्टी सीएम से...

आउट सोर्स कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर विधायक ने डिप्टी सीएम से की वार्ता, बताया कर्मचारियों का दर्द

39
0

झांसी। महारानी लक्ष्मी बाई मेडिकल कॉलेज में आउट सोर्स कर्मचारियों की अनिश्चित कालीन हड़ताल की जानकारी मिलने पर सदर विधायक ने डिप्टी सीएम से फोन पर वार्ता कर कर्मचारियों का दर्द बताकर उनकी समस्याओं का निस्तारण करने की मांग की है।

गुरुवार को महारानी लक्ष्मी बाई मेडिकल कॉलेज में आउट सोर्स पर ग्लोबल कंपनी की और से लगे सैंकड़ों कर्मचारियों ने उत्पीड़न, शोषण,मानदेय न बढ़ाने और निगम में समायोजित नहीं करने का आरोप लगाकर अनिश्चित कालीन हड़ताल कर दी थी। जिसकी सूचना पर जिला प्रशासन मौके पर पहुंचा था। इस दौरान कर्मचारियों ने अपनी मांगो को रखते हुए निस्तारण नहीं होने पर हड़ताल जारी रखने की चेतावनी दी थी। इधर पूरे मामले की जानकारी होने पर सदर सीट से विधायक पंडित रवि शर्मा ने तत्काल उत्तर प्रदेश सरकार के उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक से फोन पर वार्ता करते हुए सैकड़ों कर्मचारियों का दर्द बयान कर उनकी समस्या का निस्तारण करने की मांग की थी। वही डिप्टी सीएम ने विधायक को आश्वासन दिया कि वह मेडिकल कॉलेज प्रशासन से इस मामले में पूरी रिपोर्ट तलब कर कर्मचारियों की समस्याओं का निस्तारण करेंगे।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here