
झांसी। यूजीसी रोल बैक, एस सी एस टी एक्ट, के खिलाफ समान अवसर समान अधिकार को लेकर सवर्ण समाज ने जिलाधिकारी कार्यालय में प्रदर्शन कर जिलाधिकारी को केंद्र सरकार के नाम ज्ञापन सौंपा।
गुरुवार को बुंदेल खंड अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र सिंह तोमर के नेतृत्व में भाजपा नेता कुसुम कुशवाहा सहित दर्जनों लोगों ने हाथ में तख्ती पर एस सी एस टी एक्ट कानून रद्द करने, यूजीसी वापस लेने और सबका समान अधिकार देने की बात लिखकर प्रदर्शन कर कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने जिलाधिकारी के नाम केंद्र सरकार को ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि एस सी एस टी एक्ट कानून का उल्लंघन हो रहा है। निर्दोषों को गया जा रहा है इसे रद्द किया जाए। आरक्षण समाप्त कर सभी को समान अधिकार दिया जाए।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

