
झांसी। महारानी लक्ष्मी बाई मेडिकल कॉलेज में तैनात आउट सोर्स कर्मचारी हड़ताल पर चले गए। उन्होंने कम्पनी पर कर्मचारियों के साथ भेदभाव करने और निगम में समायोजित नहीं करने का आरोप लगाकर अर्थी निकाल कर जमकर प्रदर्शन किया। सूचना पर सिटी मजिस्ट्रेट सहित पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। इधर पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन भी पहुंचे और उन्होंने प्रशासन के सामने हड़ताल पर गए कर्मचारियों की मांगे रखी।
गुरुवार को महारानी लक्ष्मी बाई मेडिकल कॉलेज के समस्त आउट सोर्स कर्मचारी हड़ताल पर चले गए। उन्होंने अपनी मांगे रखते हुए बताया कि उन्हें आउट सोर्स पर ग्लोबल कंपनी द्वारा रखा गया है। ग्लोबल कंपनी द्वारा उन्हें वेतन कम दिया जा रहा है। वेतन बढ़ाया जाए साथ ही सभी आउट सोर्स कर्मचारियों को निगम में समायोजित किया जाए। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ कर्मचारियों को निगम के समायोजित किया जा रहा जबकि सात सौ से ज्यादा कर्मचारी है, जिन्हें निगम में समायोजित नहीं किया जा रहा है। उन्होंने मांग करते हुए कहा कि सभी कर्मचारियों को नियमिति करण/ स्थाई किया जाए। न्यूनतम वेतन के अनुसार वेतन दिया जाए। समय पर वेतन भुगतान किया जाए। ई एस आई, पीएफ का भुगतान की सुविधा लागू की जाए। पुरानी सेवा को निरंतर सेवा किया जाए। कोविड काल में कार्य करने वाले कर्मचारियों को प्राथमिकता दी जाए। कर्मचारियों का शोषण उत्पीड़न बन्द किया जाए। कर्मचारियों ने अनिश्चित कालीन हड़ताल का ऐलान कर अर्थी निकाल कर प्रदर्शन किया। इस दौरान वहां पहुंचे पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य से कर्मचारियों की समस्याओं का निस्तारण करने के लिए सिटी मैजिस्ट्रेट की वार्ता जारी थी।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

