Home उत्तर प्रदेश झांसी की सरकार ने ली शपथ महापौर सहित 60 सभाषादों ने निष्ठावान...

झांसी की सरकार ने ली शपथ महापौर सहित 60 सभाषादों ने निष्ठावान और कर्तव्य निष्ठा से कार्य करने की ली शपथ

24
0


झांसी। झांसी की बनी नगर निगम की नई सरकार महापौर सहित साठ वार्ड के पार्षदों ने कर्तव्य निष्ठा से झांसी नगर निगम क्षेत्र का विकास कराने की ली शपथ। इस दौरान मुक्ताकाशी मंच का मैदान पूरी तरह से भरा हुआ था। पांच हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था कराई गई थी। लेकिन नव निर्वाचित झांसी की सरकार का शपथ ग्रहण समारोह देखने झांसी की हजारों की जनता उमड़ पड़ी।

शुक्रवार को नगर निगम के नव निर्वाचित महापौर डॉक्टर बिहारी लाल आर्य और नव निर्वाचित सभासदों का नगर निगम द्वारा मुक्ताकाशी मंच पर शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया।
शपथ ग्रहण समारोह के मुख्यातिथि डॉक्टर आदर्श सिंह मंडलायुक्त झांसी ने नव निर्वाचित महापौर डॉक्टर बिहारी लाल आर्य और साठ वार्ड के सभासदों को शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण के पूर्व नगर आयुक्त पुलकित गर्ग ने मंच पर उपस्थित अतिथि मंडलायुक्त डॉक्टर आदर्श सिंह, जिलाधिकारी रविंद्र कुमार, उत्तर प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त हरगोविंद कुशवाह, सांसद डॉक्टर अनुराग शर्मा, पूर्व महापौर रामतीर्थ सिंहल, भाजपा महानगर अध्यक्ष मुकेश मिश्रा, पूर्व मंत्री प्रगी लाल अहिरवार, पूर्व मंत्री रविंद्र शुक्ला, एमएलसी शिक्षक डॉक्टर बाबू लाल तिवारी, एमएलसी श्रीमती रमा निरंजन, तथा सदर विधायक रवि शर्मा ओर सभी विधायकों, जिला पंचायत अध्यक्ष पवन कुमार गौतम, का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। इसके बाद मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रवज्जलीत किया। इस दौरान गायत्री परिवार से आए सदस्यों ने गायत्री मंत्र का मंत्रोच्चारण किया। इसके बाद नव निर्वाचित महापौर बिहारी लाल आर्य को गाउन पहना कर गदा भेंट किया गया। शपथ ग्रहण के बाद सभी ने अपने अपने शपथ पत्र पर हस्ताक्षर कर नगर आयुक्त को सौंपा। इस दौरान झांसी की हजारों की जनता इस शपथ ग्रहण समारोह को देखने मोजूद रही।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here