
झांसी। सोमवार की सुबह लगातार घटनाओं की सूचना से पुलिस को खासी मशक्कत करनी पड़ी। रात भर से लापता युवती का शव तालाब में मिला, वही सीपरी बाजार के गोंदूं कंपाउंड में घर के बाहर रखी चार पहिया गाड़ी चोर चोरी कर ले गए। इतना ही नहीं भेल में आरा मशीन पर रहने वाले भागवत चार्य के घर में घुसकर चोर लाखों की नकदी और जेवरात चोरी कर ले गए।जानकारी के मुताबिक थाना शहर कोतवाली क्षेत्र के शारदा हिल्स कॉलोनी निवासी सतीश रिछारिया की भतीजी ख्याति का चार वर्ष पूर्व विवाह हुआ था। सतीश ने बताया की कुछ दिन पूर्व उसकी भतीजी पेपर देने झांसी आई थी। इसलिए उसे ससुराल जाने से उन्होंने रोक लिया था उनका कहना था अभी ख्याति कुछ दिन और रुक कर चली जायेगी। उन्होंने बताया की ख्याति का स्वास्थ्य खराब रहता था। रविवार को वह अचानक घर से लापता हो गई थी। काफी तलाश किया लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। सोमवार की सुबह उसके शव को आतिया तालाब में उतरता देखा गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को तालाब से बाहर निकाल कर जांच पड़ताल करते हुए कार्यवाही शुरू कर दी है।इधर सीपरी बाजार थाना क्षेत्र के गोंदु कंपाउंड निवासी काली चरण के घर के बाहर उसकी टवेरा गाड़ी क्रमांक यूपी 93 aa 3861 रखी थी। जिसे देर रात अज्ञात चोर चोरी कर ले गए। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। वही बबीना थाना क्षेत्र के भेल आरा मशीन के पास रहने वाले भगवता चार्य नीरज शुक्ला देर रात अपने परिजनों के साथ ऊपरी मंजिल पर बने मकान में सो रहे थे। नीचे वाले कमरे में उनकी माता जी कोशल्या सो रही थी। नीरज का आरोप है की तभी रात्रि में आए बदमाशों ने नीरज के कमरे की बाहर से कुंडी लगाकर उनके कमरों में रखी अलमारी से करीब सवा लाख की नकदी और चार लाख के आस पास कीमत के जेवरात चोरी कर भाग गए। घटना की जानकारी रात तीन बजे उनकी माता जी नींद से जागकर ऊपर कमरों में पहुंची तो देखा सारा सामान अस्त व्यस्त पड़ा था। तब उन्होंने शोर मचाया और परिजनों को जानकारी दी। सूचना मिलने पर पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा





