Home Uncategorized तीन दिन से लापता महिला का नहीं मिला सुराग, बस से आ...

तीन दिन से लापता महिला का नहीं मिला सुराग, बस से आ रही थी 

10
0

झांसी। तीन दिन पूर्व अपने नंद के साथ बस से झांसी आ रही महिला रहस्यमय ढंग से लापता हो गई। लापता महिला का सुराग नहीं मिलने पर परिवार जनों ने अनहोनी की आशंका जाहिर कर पुलिस से शिकायत की थी।

जानकारी के मुताबिक लहचूरा निवासी कमलेश अहिरवार की पत्नी भारतीय अहिरवार 29 अगस्त को अपनी नन्द के साथ मऊरानीपुर से बस में सवार होकर झांसी आ रही थी। भारतीय की ननद निवाड़ी में ही बस से उतर गई थी। भारतीय बस में सवार होकर झांसी के लिए रवाना हुई। इसके बाद भारतीय अपने रिश्तेदार के यहां झांसी नहीं पहुंची। इसकी जानकारी मिलने पर कमलेश ने लहचूरा थाना पुलिस को सूचना दी। भारतीय के लापता होने के तीन दिन गुजरने के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं लगा। परिजनों ने उसके साथ अनहोनी की आशंका जाहिर कर पुलिस अधिकारियों से कार्यवाही की मांग की है।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here