Home Uncategorized जनपद में 49.73 प्रतिशत पड़ा मतदान, फर्जी वोटरों की खूब मिली शिकायते,...

जनपद में 49.73 प्रतिशत पड़ा मतदान, फर्जी वोटरों की खूब मिली शिकायते, कई हिरासत में लिए गए

44
0

झांसी। नगर निगम और नगर निकाय के प्रथम चरण में झांसी जनपद में शांतिपूर्ण ढंग से 49.73 प्रतिशत मतदान संपन्न हुआ। चौकस पुलिस सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण मतदान निपटा, वही फर्जी मतदान कराने की खूब शिकायते मिली जिस पर पुलिस प्रशासन ने मौके पर पहुंच कर शांति व्यवस्था बनाते हुए संदिग्धों को हिरासत में ले लिया। जानकारी के मुताबिक गुरुवार को सुबह सात बजे से शुरू जनपद में शुरू हुआ नगर निगम और नगर निकाय चुनाव का मतदान धीमी गति से शांति सुरक्षा व्यवस्था के बीच चलता रहा। इस दौरान कई बूथों पर फर्जी वोट डालने की जमकर शिकायते मिलने पर निर्वाचन अधिकारी और पुलिस बल ने तत्काल मौके पर पहुंच कर शिकायतों का निस्तारण किया वही कई संदिग्धों को फर्जी वोट डालने की सूचना पर हिरासत में ले लिया। वही मतदान बूथों का मौके पर पहुंच कर जिलाधिकारी रविंद्र कुमार, एसएसपी भारी पुलिस बल और सीआरपीएफ के साथ जायजा लेते रहे। इधर सीओ सदर, सीओ सिटी, एसपी सिटी भी सीआरपीएफ तथा पुलिस बल के साथ सेक्टर मजिस्ट्रेट के साथ लगातार बूथों पर भ्रमण शील रहे। शाम करीब छः बजे तक जनपद का मतदान 49.73 प्रतिशत पहुंच गया था। जिला प्रशासन की सक्रियता के चलते शांति पूर्ण और निष्पक्ष मतदान संपन्न हुआ।

रिपोर्ट– मुकेश वर्मा/गोलू महाराज

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here