
झांसी। गांधी सभागार लखनऊ में आयोजित “लोक हुंकार ” कार्यक्रम में प्रदेश की विभिन्न समस्याओं पर गहन चिंतन किया गया। बुंदेलखंड से सेमिनार में आमंत्रित किए गए डा. सुनील तिवारी ने बुन्देलखण्ड में चल रहे अवैध खनन पर चिंता जताते हुए कहा कि इससे राजस्व की हानि हो रही है और प्राकृतिक असुंतलन पैदा हो गया हैं।
इस कार्यक्रम को उत्तर प्रदेश कांग्रेस प्रभारी राजेन्द्र पाल गौतम , कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय , कांग्रेस विधानमंडल की नेता श्रीमती आराधना मिश्रा , सीतापुर सांसद राकेश राठौर , फरेंदा विधायक वीरेंद्र चौधरी व विश्व विजय सिंह ने सम्बोधित किया गया। कार्यक्रम का संचालन अशोक एवं आभार प्रो. देवेश दुबे ने व्यक्त किया गया।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

