Home Uncategorized हवा में चल रहा कांग्रेस का जनसंपर्क, तीसरा स्थान बचाने की लड़ाई...

हवा में चल रहा कांग्रेस का जनसंपर्क, तीसरा स्थान बचाने की लड़ाई लड़ रही कांग्रेस

23
0

झांसी। नगर निगम चुनाव नजदीक आ रहा। वैसे वैसे राजनेतिक दल सक्रिय होकर जनता के बीच वादे इरादे लेकर जा रहे। वही नगर निगम महापौर पद की जीत का दंभ भरने वाली कांग्रेस पार्टी जनता की राय में तीसरा स्थान बचाने की लड़ाई लड़ रही। जनता का कहना है जिन्हे नगर निगम के पूरे साठ वार्डो में पार्षद प्रत्याशी मैदान में उतारने नही मिले और मिले है वह दिखाई नही दे रहे। वह नगर निगम महापौर पद कैसे जिताएंगे। झांसी नगर निगम महापौर पद के लिए कांग्रेस पार्टी ने अरविंद बबलू को मैदान में उतारा है। इस प्रत्याशी को महापौर पद पर जीत दिलाने की जिम्मेदारी भी उन्हें ऐसों को सौंपी गई जो लोकसभा, नगर निगम, विधान सभा बुरी तरह हार चुके। अब यही हारे हुए जिम्मेदार लोग महापौर प्रत्याशी को लेकर जनता के बीच जा रहे ओर जीत दिलाने का दंभ भर रहे है। वही जनता की राय में कांग्रेस तीसरे नंबर का स्थान बचाने की लड़ाई लड़ रही है। फिलहाल चुनाव पल पल बदलता है। अभी मतदान में एक सप्ताह बाकी है, आगे क्या होता है यह तो मतदाता ही बताएगा। अभी तो कांग्रेस प्रत्याशी का चुनाव हवा में चल रहा।

रिपोर्ट– मुकेश वर्मा/ गोलू महाराज

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here