Home उत्तर प्रदेश भाजपा सपा के झांसी महापौर प्रत्याशी से घबराई हुई है, स्मार्ट सिटी...

भाजपा सपा के झांसी महापौर प्रत्याशी से घबराई हुई है, स्मार्ट सिटी के लिए आए पैसे का हुआ बंदरबांट

23
0

झांसी। समाजवादी पार्टी के पूर्व सांसद ने भाजपा के बयान का पलटवार करते हुए कहा की भाजपा झांसी में समाजवादी पार्टी के महापौर प्रत्याशी से पूरी तरह घबराई हुई है। साथ ही भाजपा ने स्मार्ट सिटी के तहत आए पैसे से सौंदरी करण नही किया बल्कि उसका बंदर बांट किया है। सोमवार को समाजवादी पार्टी के महापौर प्रत्याशी सतीश चंद्र जतारिया के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन करने आए पूर्व राज्य सभा सांसद डॉक्टर चंद्र पाल सिंह यादव ने चुनाव कार्यालय का उद्घाटन करने के दौरान मीडिया के द्वारा पूछे गए सवाल की भाजपा का कहना है की साम्यवादी पार्टी खत्म हो गई उनके पास प्रत्याशी नही बचे मैदान में उतरने के लिए। इस सवाल पर डॉक्टर चंद्र पाल सिंह ने कहा की अगर उनकी बात सही है तो भाजपा चुनाव क्यों लड़ रही। उन्होंने कहा की भाजपा समजवादी पार्टी के महापौर प्रत्याशी सतीश जतारिया से पूरी तरह घबराई हुई है। उन्होंने कहा भाजपा में स्मार्ट सिटी के तहत आए पैसे का सही उपयोग नही हुआ, पैसे का पूरा बंदर बांट हुआ है। सड़क, नाली, का सही निर्माण नही हुआ है। उन्होंने जनता से अपील करते हुए कहा की सतीश जतारिया को जनता अपना भरपूर आशीर्वाद देगी तो सतीश जतारिया महानगर में विकास की गंगा बहा देंगे। इस दौरान महापौर प्रत्याशी सतीश जतरिया सहित समाजवादी पार्टी के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here