Home उत्तर प्रदेश तेरा मई सपा, बसपा कांग्रेस गई,

तेरा मई सपा, बसपा कांग्रेस गई,

27
0

जनसभा में नही दिया उत्साह, खाली पड़ी रही कुर्सियां, प्रदेश उपाध्यक्ष को उठना पड़ा कुर्सी से

झांसी। 13 मई सपा बसपा कांग्रेस गई। यह वक्तव्य उत्तर प्रदेश सरकार के डिप्टी सीएम केशव मोरया ने जन सभा को संबोधित करते हुए कही। वही महापौर प्रत्याशी माइक छोड़ने को तैयार नहीं थे। जिसके लिए कई पदाधिकारियों के बाद भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष को मंच से कुर्सी छोड़ कर आना पड़ा। लेकिन महापौर प्रत्याशी ने जन समस्या को सुनाने के लिए उनकी भी बात नही मानी और अपनी पूरी बात कहने के बाद माइक छोड़ा। यह घटना क्रम देख मंच पर उपस्थित भाजपाई और जनता हसी के ठहाके लगाने लगे। वही विशाल जन सभा में जनता का उत्साह देखने को नहीं मिला, कुर्सियां खाली पड़ी रही। सोमवार को नगर निगम और नगर निकाय चुनाव की आयोजित विशाल जनसभा में आए उत्तर प्रदेश सरकार के डिप्टी एसपी केशव प्रसाद मौर्य ने जनता को संबोधित करते कहा की नगर निगम और नगर निकाय चुनाव में भाजपा के सभी प्रत्याशियों को भारी मतों से और आशीर्वाद देकर विजई बनाएं और अपने अपने क्षेत्रों का चहुमुखी विकास कराए।उन्होंने कहा की में पहली बार झांसी आया था तो पहले मां पीतांबरा और रामराजा सरकार के दर्शन किए थे। आई फिर उन्ही के चरणों में नमन करता हूं और आप सभी से निवेदन करता हूं कि केंद्र और प्रदेश की इस डबल इंजन की सरकार को ट्रिपल इंजन की सरकार आपको बनाना है। नगर निगम झांसी नगर निकाय की सभी समस्याओं का समाधान किया जाएगा। हमारी सरकार का एक ही।लक्ष्य है सिर्फ विकास कराना और हमारे सभी प्रत्याशियों को जीत मिलेगी और विकास ही विकास होगा। मैंने जब भी जनता से जो मांगा तो जनता ने मेरी झोली खाली नही की हमेशा भरकर दी है। एक लाख वोटों से नगर निगम महापौर सीट और पार्षद पद के प्रत्याशियों को जीत दिलाना है। टिकट चाहे जिसे मिला है कमल का फूल जरूर खिला है यह संदेश जनता मतदान के दिन बता दे। यूपी के 17 के 17 नगर निगम जीतने जा रहे है। आपके वोट को सरकार कर्ज मानेगी और इस जनता के कर्ज को सरकार विकास से लोटाएगी। चुनाव लेट कराने के लिए समाजवादी पार्टी ने ही अपने रिश्तेदार से हो कोर्ट में रीट दायर कर दी थी। सपा, बसपा कांग्रेस सभी को पीछे छोड़ कर भाजपा आगे बढ़ रही है। नगर निगम, नगर निकाय में कमल का फूल खिलने वाला है। 2017 से पहले जो बुंदेलखंड की स्थित थी। उसके बाद भाजपा की डबल इंजन की सरकार ने वो बुरी स्थिति समाप्त कर दी। भ्रष्टाचार मुक्त नगर निगम बनाएंगे। जो मन में ठाना है वह करके दिखाना है। जनता की सेवा में भाजपा कोई कमी नही छोड़ेगी।चार मई को मतदान के बाद भी भाजपाई को जनता के बीच आशीर्वाद लेने जाना है। नौ दिन चुनाव के नवरात्रि की तरह मनाओ और कार्यकर्ता पदाधिकारी सभी मिलकर इस चुनाव में लग जायेंगे तो मुझे विश्वास है यह एक बड़ा जीत का रिकॉर्ड होगा।उन्होंने कहा की चुनाव के बाद मतगणना 13 मई को है, उन्होंने कहा की 13 मई सपा , बसपा, कांग्रेस गई। 2024 में लोकसभा में भी सूपड़ा साफ करेंगे इनका। बड़े बड़े गुंडा माफियाओं के खिलाफ हुई कार्यवाही से जनता खुश है। उन्होंने कहा कीकेंद्र सरकार और उत्तर प्रदेश सरकार की भ्रष्टाचार मुक्त, रोजगार, अपराध की रोकथाम सहित उनकी योजनाओं परियोजनाओं को गिनाया।उन्होंने कहा की सपा का चरित्र जनता जानती है, अपराधियों को राजनीति में लाने वाली समाजवादी पार्टी है, भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने वाली बसपा है। भाजपा पार्टी ने माफियाओं की कमर तोड़ने का काम किया, भ्रष्टाचार मुक्त कराने का कार्य किया। 2047 तक हिंदुस्थान के कोने कोने में रामराज्य दिखाई देगा। मोदी सरकार में देश की सभी सीमाएं सुरक्षित है देश की सेना के हाथ में देश की सीमा है।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/गोलू महाराज

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here