झांसी। आज जिलाधिकारी रविंद्र कुमार ने ग्राम बंगरा धवा विकासखंड बंगरा तहसील मऊरानीपुर स्थित गौशाला का औचक निरीक्षण किया। जिलाधिकारी रविंद्र कुमार ने कहा कि गौवंशो के संरक्षण का दायित्व हम सभी का है, यह योजना मुख्यमंत्री की सर्वोच्च प्राथामिकताओं में है। अतएव गौशालाओं में निधार्रित क्षमता के अनुसार गौवंश का संरक्षण किया जाये, गौशालाओं में जो कमियां है उन्हें दूर कर सही तरीके से संचालित कराया जाये और उनमें क्षमता के अनुसार गौवंश संरक्षित किये जायें। गौशालाओं की गहन निगरानी रखी जाये ताकि किसी प्रकार की अप्रिय घटना न हो सके। जिलाधिकारी ने कहा कि प्रत्येक गौशाला वार नामित नोडल अधिकारी का दायित्व है कि गौशाला का स्वयं संवेदनशील होकर सत्यापन किया जाए एवं उनके द्वारा बताई गई गोवंश की संख्या के आधार पर ही गौशाला को धनराशि हस्तांतरित की जाए, अतः नोडल अधिकारी भली प्रकार से यथासंभव प्रत्येक माह गौशाला का भ्रमण करें ताकि उनके द्वारा बताई गई गोवंश की संख्या के आधार पर धनराशि गौशाला को आवंटित की जा सके।उन्होंने कहा कि गौशालाओं के खाते में अब सीधे धनराशि हस्तांतरित की जाएगी। जिलाधिकारी ने ग्राम बंगरा धवा स्थित गौशाला के निरीक्षण के दौरान गौशाला में उपलब्ध भूसे की जानकारी प्राप्त की उन्होंने निर्देश दिए कि गौशाला में भूसा सुरक्षित किया जाए, इसके साथ ही साथ गोवंश हेतु हरा चारा भी उपलब्ध कराए जाने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान गौशाला में फेंसिंग को और मजबूत किए जाने के निर्देश दिए गौवंश गौशाला से बाहर न निकल सके। उन्होंने निरीक्षण करते हुए निर्देश दिए कि गौशाला में शेड का निर्माण कराया जाये तो गौशाला में अधिक संख्या में गौवंश को संरक्षित किया जा सकता है सभी गोवंश को गर्मी और धूप से बचाया जा सके।निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने गौशाला का भ्रमण करते हुए कहा कि गौशाला में पर्याप्त भूमि उपलब्ध है। गौशाला की रिक्त भूमि पर नेपियर एवं अन्य घास उगाई जाये, ताकि गौवंश को हरा चारा उपलब्ध हो सके। जिलाधिकारी ने गौशाला का भ्रमण करते हुए नर, मादा ,बछड़ा बीमार गोवंश को प्रथक प्रथक रखे जाने के निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त उन्होंने गौ शाला में उपलब्ध गोबर के माध्यम से वर्मी कंपोस्ट का भी निर्माण किए जाने के निर्देश दिए इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी,ग्राम सचिव, पशु चिकित्सा अधिकारी,ग्राम प्रधान सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा





