Home उत्तर प्रदेश झांसी पुलिस की बदमाशो से मुठभेड़, तीन बदमाशो को लगी गोली, डकैती...

झांसी पुलिस की बदमाशो से मुठभेड़, तीन बदमाशो को लगी गोली, डकैती कांड का सोना चांदी बरामद

20
0

झांसी। पुलिस लगातार अपराधियो के विरुद्ध कार्यवाही करती नज़र आ रही है। जिसके चलते झांसी में एक बार संदिग्ध वाहनों की चेकिंग के दौरान पुलिस की बदमाशो से मुठभेड़ हो गई।जिसमे चार बदमाशो को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मुठभेड़ में तीन बदमाशो को पैर में गोली लगी है। जिन्हें उपचार के लिए मऊरानीपुर भेजा गया।एसपी ग्रामीण गोपीनाथ सोनी ने बताया की टोडी फतेहपुर पुलिस बड़वार झील के पास चेकिंग और रात्रि गस्त पर थी। तभी गुरसराय की ओर से दो बाइक पर चार लोग आते दिखे। जिन्हें रोकने का प्रयास किया। जिसके बाद बदमाशो ने पुलिस के ऊपर हमला करते हुए फायर कर दिया। तथा बचाव में पुलिस ने भी जवाब में गोली चलाई। जिसमे तीन बदमाश घायल हो गए। वही एक बदमाश को सकुशल गिरफ्तार कर लिया गया। पकड़े गए बदमाशो ने टोडी फतेहपुर थाना क्षेत्र के ग्राम ढूरबई में डकैती की घटना को अंजाम दिया। तथा तभी से फरार चल रहे थे। जिनके पास से डेढ़ लाख रुपए नगद और डेढ़ किलो चांदी और डेढ़ सौ ग्राम सोना भी बरामद हुआ। वही घायलों मऊरानीपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उपचार के लिए भेजा गया है। जहां उनका उपचार किया गया।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here