Home Uncategorized कांग्रेस प्रवक्ता के नेतृत्व में जल निगम कार्यालय पहुंचे आईटीआई क्षेत्रवासी, पानी...

कांग्रेस प्रवक्ता के नेतृत्व में जल निगम कार्यालय पहुंचे आईटीआई क्षेत्रवासी, पानी सप्लाई चालू कराने की मांग 

42
0

झांसी। कई दिनों से नलों में पानी की सप्लाई नहीं आने और नलों से दूषित पानी की सप्लाई आने पर आईटीआई क्षेत्र के दर्जनों लोग अपने सर पर मटका रख कर कांग्रेस पार्टी के प्रवक्ता के साथ जल निगम कार्यालय पहुंचे। जहां उन्होंने जल निगम के खिलाफ जमकर प्रदर्शन करते हुए पानी की सप्लाई सुचारू करने की मांग की।

बुधवार को कांग्रेस पार्टी के प्रवक्ता गौरव जैन के नेतृत्व में दर्जनों आईटीआई क्षेत्र के महिलाएं और पुरुष अपने सर पर मटके रखकर पैदल मार्च करते हुए जल निगम के अधिशासी अभियंता के कार्यालय पहुंचे। जहां उन्होंने अधिशासी अभियंता का घेराव करते हुए जमकर प्रदर्शन किया। इस दौरान कई घरों के नलों में आ रहे दूषित पानी दिखाते हुए उनकी क्षेत्रवासियों की समस्या को दिखाया। साथ ही उन्होंने आईटीआई क्षेत्र में समय पर नहीं आ रही पानी की सप्लाई समय पर सुचारू कराने की मांग की। इस दौरान सभी ने जमकर नारेबाजी की।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here