Home उत्तर प्रदेश रेलवे यार्ड में दो महिलाओं ने फौजियों पर लगाया बलात्कार का आरोप

रेलवे यार्ड में दो महिलाओं ने फौजियों पर लगाया बलात्कार का आरोप

31
0

झांसी। वीरांगना महारानी लक्ष्मी बाई रेलवे स्टेशन के यार्ड में खड़ी गाड़ी की बोगी में फौजियों पर दो महिलाओं ने बलात्कार करने का आरोप लगाया है। सूचना पर पहुंची डायल 112 ओर जीआरपी थाना पुलिस ने आरोपी फौजियों को और महिलाओं को हिरासत में लेकर थाने ले आई। यहां उनसे पूछताछ शुरू कर दी है।सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक जेल चौराहा पर खड़ी होने वाली अनेतिक कार्य करने वाली दो महिलाओं डायल 112 को सूचना देते हुए बताया की रेलवे स्टेशन यार्ड में खड़ी बोगी में दो फौजियों ने उनके साथ बलात्कार की घटना को अंजाम दिया है। इस सूचना पर पहुंची डायल 112 ओर जीआरपी थाना पुलिस ने जांच पड़ताल करते हुए दोनो महिलाओं को और दो फौजियों को लेकर जीआरपी थाना ले आए यहां दोनो से पूछताछ की जा रही है। वही फौजियों ने आरोप लगाते हुए बताया की दोनो महिलाएं हमारी बोगी में घुसी और मोबाइल चोरी कर ले गई थी। उनका कहना है की बिना अनुमति के हमारी बोगी में महिलाए कैसे घुसी। वही महिलाओं का कहना है की उन्हे एक फौजी पहचानता था वही लेकर आया था। बात केवल दो की हुई थी चार लोगों ने उनके साथ गलत काम किया। कहानी यहां बिगड़ गई। वही क्षेत्राधिकारी ने बताया अभी मामले की जांच चल रही है जिन लोगो पर आरोप लगाया वह लोग फौजी है या नही बलात्कार का जो आरोप लगाया वह सत्य है या नही इसकी जांच चल रही।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here