July 27, 2024

गैस रिसाव से लगी आग, समय रहते पाया काबू

झांसी। प्रेमनगर थाना क्षेत्र के पुलिया नंबर नौ में गैस रिसाव से आग लग गई। समय रहते आग पर काबू पा लिया। जिसके चलते कोई जनहानि नही हुई। इस आगजनी की घटना को बुझाने में एक युवक का हाथ झुलस गया।जानकारी के मुताबिक प्रेमनगर थाना क्षेत्र के पुलिया नंबर नौ महाराज सिंह नगर पानी की टंकी के पास रहने वाले चुन्ना के मकान में किराए से रहने वाली जरीना आज सुबह गैस पर खाना बना रही थी। तभी अचानक गैस रिसाव से आग लग गई। आग लगते ही हड़कंप मच गया। परिजन घर के बाहर निकल कर शोर मचाने लगे। आस पास के लोग मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास करने लगे। आग पर किसी तरह समय रहते काबू पा लिया गया। इस आगजनी की घटना में पास में रहने वाले युवक लकी का हाथ झुलस गया। वही सूचना पर फायर बिग्रेड की टीम भी मौके पर पहुंच गई। फिलहाल आगजनी में किसी प्रकार का नुकसान नहीं हुआ।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

ये भी देखें