July 27, 2024

अवैध होर्डिंग ने बंद कर दी तीसरी आंख


झांसी। नगर में सुरक्षा व्यवस्था की दृष्टि से नगर निगम द्वारा खाई गई तीसरी आंखों पर अवैध होर्डिंगो का चश्मा लगा हुआ है। जिसके चलते कैमरों में बाजार और भीड़ भाड़ वाले इलाकों में होने वाली गतिविधियां कैद नही हो पा रही।
उत्तर प्रदेश सरकार की ओर नगर में सुरक्षा व्यवस्था का माहौल और अराजक तत्वों पर नगर रखने के लिए नगर निगम ने नगर के कई इलाकों में सीसीटीवी कैमरे लगा रखे है। इन सीसीटीवी कैमरों के बने कंट्रोल रूम से प्रमुख स्थानों पर नजर रखी जाती है। वही जिला प्रशासन और नगर निगम द्वारा लगातार अवैध होर्डिंग के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसके बावजूद अवैध तरीके से बांस की बल्लियों पर अवैध तरीके से जहां मन चाहा होर्डिंग लगा दी जाती है। इन अवैध होर्डिंग से व्यापारियों तथा आम जन को खासी परेशानी का सामना तो करना ही पड़ता है, साथ ही दुर्घटनाएं होने का भी सवाल बना रहता है। इसके अलावा सुरक्षा व्यवस्था की दृष्टि से लगे सीसीटीवी कैमरों तीसरी आंख को भी अवैध होर्डिंग से बंद कर दिया जाता है। जिससे सुरक्षा व्यवस्था में यह अवैध होर्डिंग रोड़ा बन रही है।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

ये भी देखें