July 27, 2024

देश शांति और समृद्धि के मार्ग पर पहुंच रहा है, चाहे हिंदू हो या मुस्लिम हर वर्ग का विकास हो रहा : स्वतंत्रदेव

झांसी। उत्तर प्रदेश सरकार की कई परियोजनाओं का शिलान्यास करने झांसी आए उत्तर प्रदेश सरकार के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव ने कहा की देश शांति और समृद्धि के मार्ग पर पहुंच रहा है। चाहे हिंदू हो या मुस्लिम हर वर्ग के लोगों को सरकार की योजनाओं का लाभ मिल रहा ओर देश प्रदेश में लगातार विकास हो रहा है।गुरुवार को पुलिस लाइन में पत्रकारों से वार्ता करते हुए उत्तर प्रदेश सरकार के केबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा की वह झांसी आज सरकार की जनकल्याण के लिए कई परियोजनाओं का शिलान्यास करने आए है। इस दौरान पत्रकारों के सवाल अखिलेश यादव को खनन मामले में सीबीआई के सममन्न पर कहा की वह कानून का काम है और कानून बताएगा। वही उन्होंने कहा की देश और प्रदेश में मोदी और योगी की डबल इंजन की सरकार की जितनी भी योजनाएं है वह सब गरीब कल्याण के लिए है। गरीब की खुशहाली के लिए प्रधान मंत्री के नेतृत्व में पिछले दस से देश की समस्या 370, राम मंदिर निर्माण, गरीब कल्याण योजनाएं हर घर जल हर घर नल, करोड़ो लोगों को पक्के आवास, बिजली कनेक्शन, उपलब्ध कराए। विकास को लेकर उन्होंने कहा की मोदी योगी की सरकार गरीबों की सेवा और उनके कल्याण के लिए बनी है। उन्होंने कहा चारों तरफ विकास ही विकास हो रहा है। उन्होंने लिंक रोड, हाईवे फॉर लेन सहित कई ट्रेनों के जाल बिछाए जाने आदि सुविधाएं गिनाई। साथ ही उन्होंने कहा की देश शांति और समृद्धि के मार्ग पर पहुंच रहा है, चाहे हिंदू हो या मुस्लिम हर वर्ग का विकास हो रहा है।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा