July 27, 2024

महिला को मकान में ताला बंद की सूचना पर पहुंची पुलिस, दूसरे पक्ष ने लगाया रुपए हड़पने का आरोप

झांसी। नवाबाद थाना क्षेत्र के मेडिकल कॉलेज के सामने स्थित गली में एक महिला को कमरे में बंद कर बाहर से ताला लगाने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला को बाहर निकाला। महिला ने कुछ लोगों पर मकान पर कब्जा करने को लेकर यह घटना को अंजाम देना बताया। वही दूसरे पक्ष ने महिला के पति पर प्लाट दिलाने के नाम पर रुपए हड़पने का आरोप लगाया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।जानकारी के मुताबिक मेडिकल कॉलेज के गेट नंबर तीन के सामने स्थित गली में रहने वाली महिला अनिता तिवारी ने डायल 112 को सूचना दी की संजय सोलंकी कुछ लोगों को लेकर आए और गाली गलौज करते हुए मकान पर कब्जा करने की धमकी देकर उसे मकान के अंदर बंद कर बाहर से ताला लगाकर भाग गए, महिला ने बताया की वह लोग उसे धमका रहे थे की मकान उन लोगों ने खरीद लिया है। इसे खाली करो अन्यथा वह उनका सामान फैंक देंगे। इस सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला को ताले से बाहर निकाला। वही दूसरे पक्ष संजय सिंह सोलंकी ने बताया की जो महिला उनके ऊपर आरोप लगा रही वह निराधार है। महिला के पति ने उनसे पांच लाख रुपया एक प्लाट दिलाने के नाम पर लिया था जिसकी वह रजिस्ट्री नही कर रहा। आए दिन टालमटोल करता है। संजय ने बताया की जो प्लाट महिला के पति ने दिखाया था वह प्लाट सरकारी जमीन पर है। इसलिए वह महिला के पति से अपने रुपए मांग रहा है। संजय ने बताया की महिला के घर न वह गया और न उसके साथी गए। मकान में ताला लगाने वाले कोई और लोग है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

ये भी देखें