July 27, 2024

राजनेतिक दलों को अपने राज्यों की जिम्मेदारी लेनी चाइए ताकि ऐसी घटनाओं की पुनरावृति न हो : उमा भारती

झांसी। मध्यप्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व केंद्रीय मंत्री उमा भारती बुधवार को झांसी आई। इस दौरान उन्होंने मीडिया के सवालों पर कहा की मणिपुर की घटना पर कहा की सभी राजनेतिक दलों को अपने अपने जिलों में जिम्मेदारी लेनी चाइए ताकि मणिपुर में महिलाओं के साथ हुई ऐसी घटनाओं की पुनरावृति न हो। उन्होंने कहा की विपक्ष प्रधान मंत्री के बयान देने की मांग कर रहा प्रधान मंत्री ने अपना बयान दे दिया। उन्होंने कहा बिना मतलब की बात करते है क्या प्रधान मंत्री के बयान से महिलाओं का सम्मान वापस आ जाएगा। लेकिन मणिपुर जैसी घटना की रोकथाम करने के लिए सभी को जिम्मेदारी लेनी होगी। वही उन्होंने मेवात हरियाणा में महिलाओं के साथ हुई घटना और उपद्रव पर उन्होंने कहा की वह सभी से अपील करती है की कानून को अपना काम करने दे सरकार को अपना काम करने दे साथ ही उन्होंने मीडिया से अपील करते हुए कहा की दंगों को आगे न बढ़ने दे।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

ये भी देखें