July 27, 2024

रंजिशन युवक पर दबंगों ने किया हमला, दो दिन पूर्व छीनी थी बाइक

झांसी। रक्सा थाना क्षेत्र के ग्राम सिजवाह में दबंगों ने एक युवक की लाठी डंडा से बेरहमी से पिटाई कर दी। मारपीट में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।जानकारी के मुताबिक रक्सा थाना क्षेत्र के ग्राम सिजवाह में रहने वाला रोशन राजपूत की दो दिन पूर्व गांव के रहने वाले दबंगों ने बाइक छीन ली थी। बाइक वापस करने के एवज में दो हजार रुपए ले लिए थे। रोशन ने बताया की वह लोग दबंग है, आए दिन हर किसी के साथ इस प्रकार की घटनाएं करते है। उसका आरोप है की आज शाम वह घर पर अकेला था। तभी वही दबंग आए और उसकी लाठी डंडा से मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर क्षेत्र के दहशत फैला कर भाग गए। पुलिस ने गंभीर रूप से घायल युवक को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करवा दिया है।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

ये भी देखें