July 27, 2024

पत्नी के प्रेमी से चल रहा था विवाद के चलते मारी गोली, हुई मौत, गिरफ्तारी के लिए चार टीम गठित

झांसी। कोतवाली थाना क्षेत्र के डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद स्कूल के पास बाइक सवार बदमाशों ने वकील के मुंशी पर फायरिंग कर दी। फायरिंग में एक गोली मुंशी के पेट में जा लगी जिससे वह घायल हो गया। इधर घटना की सूचना पर तत्काल कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची ओर घायल को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। इधर दिन दहाड़े हुई इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस जांच पड़ताल कर शुरू कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए चार टीम गठित की गई है। वही फोरेंसिक टीम मौके से साक्ष्य एकत्रित कर रही है। जानकारी के मुताबिक कोतवाली क्षेत्र के दतिया गेट एवन कॉलोनी निवासी फजल अहमद पुत्र जलील अहमद कचहरी परिसर में अधिवक्ता के बस्ते पर मुंशी का कार्य करते है। आज सुबह वह कचहरी जा रहा था। जैसे ही वह डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद स्कूल के पास पहुंचा तभी पीछे से आ रहे बाइक सवार हेलमेट लगाए दो युवकों ने उन्हे ओवर टेक कर रोक लिया और तमंचे से फायर शुरू कर दिए। दिन दहाड़े हुई फायरिंग से क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गई वही एक गोली फजल के पेट में जा लगी जिससे वह गंभीर घायल हो गया और उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। इधर एसएसपी शिवहरि मीना ने जानकारी देते हुए बताया की घटना का कारण मृतक की पत्नी से उसका विवाद चल रहा था। उसकी पत्नी काफी समय से उसके ही रिश्तेदार के साथ रहती थी। आज जो गोली कांड की घटना हुई है वह उसी विवाद को लेकर हुई है। उन्होंने बताया की हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए चार टीम गठित कर दी गई है। जल्द ही हमलावर गिरफ्तार होंगे। वही फोरेंसिक टीम भी घटना स्थल से साक्ष्य एकत्रित कर रही है।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

ये भी देखें