July 27, 2024

जमीनी विवाद में भाजपा नेता ने लगाया तमंचा अड़ाने का आरोप

झांसी। जमीनी विवाद के चलते पिछले कई दिनों से अपनी जान बचाने की गुहार लगा रहे भाजपा नेता ने आज दबंगों पर तमंचा अड़ाकर जान से मारने का आरोप लगाया है। वही सूचना पर तत्काल सिपरी बाजार पुलिस मौके पर पहुंची ओर जांच पड़ताल की। फिलहाल मामलक संदिग्ध लग रहा है।जानकारी के मुताबिक सीपरी थाना क्षेत्र के प्रेमगंज निवासी भाजपा/व्यापारी नेता संजय चड्ढा ने आरोप लगाते हुए बताया की मिशन कंपाउंड स्थित चर्च की एक जमीन का विवाद न्यायालय में चल रहा है। उस जमीन पर अवैध कब्जा करने का प्रयास कर रहे कुछ दबंग लोग आए दिन उसे जान से मारने की धमकी दे रहे थे। संजय चड्ढा ने बताया की वह पिछले कई दिनों से थाना में फरियाद लेकर चक्कर लगा रहा लेकिन उसकी कोई सुनवाई नहीं हो रही। उसने आरोप लगाया है की आज रात करीब नौ बजे वह अपनी दुकान बंद कर घर जा रहा था। तभी विपक्षियों ने उन्हे सूनसान इलाके में घेर लिया और तमंचा अड़ाकर उसे जमीन के मामले में दखलंदाजी करने से मना करते हुए जान से मारने की धमकी दी। वही संजय चड्डा के साथ हुई घटना की सूचना पर देर रात भाजपा नेता और व्यापारी थाना पहुंच गए और पुलिस से आरोपियों पर कार्यवाही की मांग की। वही पुलिस मामले की जांच कर रही है।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

ये भी देखें