July 27, 2024

गांधी खानदान के लिए देश और पार्टी नही व्यक्ति बड़ा है:केशव मौर्या

झांसी। गांधी खानदान के लिए देश और पार्टी बड़ी नही व्यक्ति बड़ा है, इसलिए पार्टी की आड़ में प्रदर्शन कर ई डी पर दबाव बनाकर भ्रष्टाचार के आरोप में घिरे व्यक्ति को बचाने का प्रयास किया जा रहा हुई। यह बात उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या ने कही।जनपद झांसी में सरकार की विकास कार्यों तथा मेडिकल कोलेज का निरीक्षण करने व मऊ रानीपुर मे आयोजित जन सभा व महिलाओं से संवाद करने करने झांसी आए उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या ने मीडिया के सवालों का जवाब देते कहा की बेवजह परेशान भाजपा नही कर रही, बेवजह परेशान गांधी खानदान करता था, उन्होंने कहा की जब देश के प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी गुजरात के मुख्यमंत्री थे उस समय गांधी खानदान बेवजह उन्हे परेशान करता था। उन्होंने कहा एक व्यक्ति भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरा हुआ है, जिसकी ई डी जांच कर रही है, जिस पर गांधी खानदान उसे बचाने के लिए पार्टी की आड़ में प्रदर्शन कर ई डी पर दवाब बना रहा है। उन्होंने कहा गांधी खानदान के लिए देश बड़ा नही पार्टी बड़ी उसके लिए व्यक्ति बड़ा है, ओर यह उस व्यक्ति को बचाने का प्रयास कर रहे जो भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरा हुआ है।वही उन्होंने भाजपा पर दंगा कराने के आरोपों को खारिज करते हुए कहा की पांच साल में कहा दंगा हुआ, हमारी उत्तर प्रदेश सरकार के पांच साल में उत्तर प्रदेश दंगा मुक्त, भ्रष्टाचार मुक्त, अपराध मुक्त रखा और उत्तर प्रदेश को गरीबी से मुक्त कराने के लिए ईमानदारी से कार्य कर रहे इसलिए हम 2014 जीते, 2017 जीते, 2019 जीते, 2022 जीते, ओर 2024 भी जीतेंगे। उन्होंने आजम खान के सरकार पर लोगों को माफिया बनाने वाले बयान पर कहा की पुलिस थानों में रिपोर्ट दर्ज होने से कोई माफिया नही बन जाता, अगर पुलिस ओर सरकार से शिकायत है तो ऊपर न्याय पालिका है, न्याय पालिका में जाए। विधान सभा में विपक्ष द्वारा प्रयागराज की घटना को लेकर की गई बयान बाजी को लेकर उन्होंने कहा यह उनका अहंकार है।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

ये भी देखें