July 27, 2024

हरियाणा व रजत पदक विजेताओं का किया गया जोरदार स्वागत

झांसी।खेलो इंडिया यूथ गेम्स पंचकूला हरियाणा में आयोजित मल्लखम्ब प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक विजेता सोनिया कुशवाहा एवं रजत पदक विजेता गुनगुन के आगमन पर वीरांगना लक्ष्मी बाई झांसी रेलवे स्टेशन पर शानदार स्वागत किया गया।एमेच्योर मल्लखम्ब एसोसिएशन के प्रदेश महासचिव रवि प्रकाश ने बताया कि खेलो इंडिया यूथ गेम्स मल्लखम्ब में स्वर्ण एवं रजत पदक हासिल कर झांसी ही नहीं अपितु पूरे उत्तर प्रदेश का नाम गौरवान्वित कर लौटे खिलाड़ी एवं अधिकारियों का एमेच्योर मलखंब एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के पदाधिकारियों, खिलाड़ियों के अभिभावकों ,रिश्तेदारों आदि ने झांसी स्टेशन पर ढोल नगाड़ों के साथ भव्य स्वागत किया ,मिठाईयां बांटी गई ।इस अवसर पर मलखंब एसोसिएशन के अध्यक्ष संजीव सरावगी, कोषाध्यक्ष अनिल कुमार पटेल, उपाध्यक्ष बृजेश द्विवेदी ,कोच अभिषेक आर्य ,बालिका वर्ग के कोच खुशी कुशवाहा, अभिभावकों में वनमाली कुशवाहा, अशोक कुशवाहा, प्यारेलाल रायकवार, राजेश कुमार चौरसिया एड, अविनाश मिश्रा, विनोद कुशवाहा ,हीरालाल कुशवाहा ,खिलाड़ियों में गोलू राय, कृष्ण कुमार त्रिपाठी, अभिषेक आर्य ,दामिनी ,आयुष, धीरज वर्मा ,आरबी ईश्वरी कुशवाहा आदि उपस्थित रहे।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

ये भी देखें