July 27, 2024

भैंस चोरी कांड का आरोपी गिरफ्तार, कबाड़ खाने में लगी आग, डेढ़ लाख का नुकसान

झांसी। रक्सा थाना पुलिस ने भैंस चोरी कांड में फरार चल रहे आरोपी को आज गिरफ्तार कर लिया, वही बिजौली स्थित कबाड़ खाने में अज्ञात कारणों के चलते आग लग गई। जिससे डेढ़ लाख कीमत का माल जलकर राख हो गया। सूचना पर मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड की टीम ने आग पर काबू पा लिया है। जानकारी के मुताबिक रक्सा थाना क्षेत्र से भैंस चोरी कांड में फरार चल रहा आरोपी बंटी उर्फ साबिर निवासी अलीगोल खोड़की को देर रात गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक बंटी उर्फ साबिर रात को चार लोडिंग गाड़ी से रेकी कर भैंस चोरी कांड की घटना करता था। एक भैंस चोरी प्रकरण के यह फरार चल रहा था। वही प्रेमनगर थाना क्षेत्र स्थित बिजौली में टीवीएस शोरूम के पास बने कबाड़ खाने में आज सुबह अचानक आग लग गई। जिससे डेढ़ लाख कीमत का कबाड़ का माल जलकर राख हो गया। सूचना पर पहुंची फायर बिग्रेड की टीम ने बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस आगजनी में कोई हताहत नहीं हुआ।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

ये भी देखें