झांसी। चंदा होटल के पीछे स्थित मकान पर अवैध कब्जे का मामल गर्माता जा रहा है। आज एक पक्ष थाने में खड़ा होकर पुलिस को गुमराह करता रहा ओर दूसरी ओर उसने अपने दबंगों को भेज कर मकान की दीवाल गिरकर अवैध कब्जा करने का प्रयास शुरू कर दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस को देख दीवाल तोड़कर कब्जा करने वाले दबंग भागते नजर आए।
![](https://jhansimediaclub.com/wp-content/uploads/2022/06/IMG-20220606-WA0025-1024x596.jpg)
जानकारी के मुताबिक चंदा होटल के पीछे निवासी उर्मिला पत्नी भागीरथ नवाबाद थाना क्षेत्र स्थित चंदा होटल के पीछे रहती है। उर्मिला और उसकी पुत्री चांदनी ने बताया की वह काफी वर्ष से विष्णु जैन के मकान में अपने परिवार के साथ रह रही है। जिसका विवाद न्यायालय में एसडीएम के यहां चल रहा है। इसके बावजूद भी जैन परिवार आए दिन उसे मकान खाली करने को लेकर धमकाते है मारपीट करते है। सोमवार को विष्णु जैन थाना नवाबाद मे खड़े होकर पुलिस को गुमराह करते हुए मकान पर कब्जा दिलाने का दबाव लगाता रहा। वही पुलिस ने उन्हे स्पष्ट कहा जब तक एसडीएम या किसी सक्षम अधिकारी का आदेश नही आयेगा हम किसी से कोई मकान खाली नही कराएंगे। इधर विष्णु जैन पुलिस को थाने में गुमराह करता रहा। उधर अपने दबंग लोगों को भेज कर मकान पर अवैध कब्जा करने की नियत से दिनदहाड़े दीवाल तुड़वा दी और मकान में रखा सारा सामान लूट लिया। इस घटना का उर्मिला और उसकी बेटी चांदनी विरोध करती रही लेकिन दबंगों ने उनकी जमकर मारपीट कर दी। घटना की सूचना मिलते ही नवाबाद पुलिस मौके पर पहुंची तभी पुलिस को देख दबंग लोग भाग गए। पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा
More Stories
पांच दिन से नही आ रही थी लाइट, पूर्व मंत्री सहित दर्जनों लोगों ने उपकेंद्र का किया घेराव
तलाक होने के बाद ससुरालियों को कर रही परेशान, फर्जी मुकदमे में फ़साने की दे रहे धमकीमाँ बेटे पुलिस अधिकारियों की चौखट लगा रहे न्याय की गुहार
सड़क निर्माण में हुए भ्रष्टाचार पर पूर्व मंत्री ने की एफआईआर दर्ज कराने की मांग