July 27, 2024

कालका प्रसाद पटेल को अपना दल (एस) के राष्ट्रीय सचिव बनने पर जगह-जगह हुआ स्वागत

झांसी । अपना दल (एस) की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री भारत सरकार श्रीमती अनुप्रिया पटेल के निर्देशानुसार कालका प्रसाद पटेल प्रदेश उपाध्यक्ष एवं बुंदेलखंड प्रभारी अपना दल (एस) को राष्ट्रीय सचिव बनाए जाने पर सभी बुंदेलखंड एवं प्रदेशवासियों ने हर्ष व्यक्त किया। लखनऊ से झाँसी प्रथम आगमन पर भोगनीपुर , कालपी, एट, उरई, सेमई, पूँछ , गुरसराय, बघेरा, चिरगावं, बड़गाँव, दिगारा, आदि जगहों पर सम्मानित किया गया है और झाँसी आगमन पर महारानी लक्ष्मी बाई जी एवं संत गाडगे , बाबा साहब डॉ. भीम राव अंबेडकर एवं सरदार बल्लभ भाई पटेल , माता अहिल्याबाई होलकर एवं वीरांगना झलकारी बाई जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किये जिसमें साथ में झाँसी जिलाध्यक्ष अपना दल (एस) जगरूप सचान जी ,जालौन जिलाध्यक्ष अपना दल एस अनिल अटरिया , मऊरानीपुर विधायिका श्रीमती रश्मि आर्या पप्पू सेठ , माननीया धर्मपाल निरंजन , प्रीतम सिंह प्रेमी , विनोद राय प्रदेश उपाध्यक्ष व्यापार मंच , ज़िला उपाध्यक्ष देवेंद्र पटेल , रामराजा पटेल , अशोक शर्मा , दीपमाला कुशवाहा , वरिष्ठ नेता अपना दल एस सूरज खटीक , सुभाष रायकवार , अजीत सिंह यादव , शादाब उर्फ़ शब्बू भाई प्रदेश उपाध्यक्ष अल्पसंख्यक मंच, बब्बू अटा एम एल सी प्रतिनिधि, दीपू बड़गाँव, दिनेश पटेल , सुभाष , सागर बोहरा , महेंद्र भदारी आदि उपस्थित ।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

ये भी देखें