July 27, 2024

17 करोड़ 84 लाख 92 हजार से हुआ विकास कार्यों का हुआ शिलान्यास

झांसी। जिला पंचायत झांसी के प्रांगण में सांसद के मुख्य आतिथ्य में विधायकों के विशिष्ठ आतिथ्य में जिला पंचायत ने 167 कार्यों में से 67 विकास कार्यों की विकास कार्यों का शिलान्यास किया। जिला पंचायत अध्यक्ष पवन गौतम ने बताया की वर्ष 2021=22 के विकास कार्यों की श्रंखला में कुल 167 कार्यों में से 85 कार्यों के अनुबंध हो चुके है। जिनकी कुल धनराशि 17 करोड़ 84 लाख 92 हजार है। उन्होंने बताया की बाकी के 49 कार्यों की पुनः निविदा जारी की जाएगी उन विकास कार्यों के लिए 3 करोड़ 44 लाख की धनराशि स्वीकृत की जाएगी। उन्होंने बताया जिला पंचायत के क्षेत्र के प्रत्येक गांव में दस एल ई डी लाइट, लगाए जाने के लिए जेम पोर्टल पर निविदा निकाली गई है, जिसकी धन राशि एक करोड़ 92 लाख रुपए है। इससे पहली बार जिला पंचायत क्षेत्र में प्रत्येक गांव में दूधिया रोशनी से गांव जगमगाएंगे। वर्ष 2022=23 की शासन द्वारा तालाबों के जीर्णोद्वार व सौंदरीय करण के कार्य के लिए जिले के 8 तालाबों को चिन्हित किया गया है। 15 अगस्त तक पूर्ण कार्य करने के निर्देश दिए गए है। वर्ष 2022=23 की कार्य योजना की कुल धन राशि 25 करोड़ को ई ग्राम स्वराज पोर्टल पर अपलोड की कार्यवाही की जा रही है। साथ ही जिला पंचायत के अंतर्गत आने वाले चार विद्यालय में अनुरक्षण मरम्मत पेयजल शोंचालय आदि के कार्य प्रस्तावित है।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

ये भी देखें