July 27, 2024

चैन स्नेचिंग करते भाग रहा युवक गिरफ्तार

झांसी। शहर कोतवाली क्षेत्र स्थित पचकुइयां मंदिर में पूजा अर्चना करने आई महिला के गले से मंगल सूत्र लूट कर भाग रहे युवक को महिला के शोर मचाने पर राहगीरों और पुलिस ने दबोच लिया। जानकारी के मुताबिक ओरछा गेट निवासी महिला सिमरन आज दोपहर करीब बारह बजे पचकुईय मंदिर स्थित वट वृक्ष की पूजा अर्चना करने गई थी। तभी वहां पहले से घात लगाए बैठा एक युवक ने मोका लगते ही महिला के गले पर झपट्टा मारकर सोने का मंगल सूत्र छीन लिया और भागने लगा। तभी महिला ने शोर मचाया। महिला की आवाज सुनकर राहगीर और वहां सुरक्षा में मौजूद पुलिस ने भाग कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से लूटा गया मंगलसूत्र बरामद कर लिया। पूछताछ में पकड़े गए युवक ने अपना नाम बी एच ई एल निवासी रवि अहिरवार बताया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अभियोग पंजीकृत कर उसे जेल भेजने की तैयारी शुरू कर दी है।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

ये भी देखें